Monday, April 29, 2024

Maize Varieties : पढ़िये, मक्का के हाइब्रिड एवं उन्नत किस्मों, इसकी विशेषताएं और पैदावार के बारे मे। Makka Seeds Variety/Makka ki Variety

खाद्यान्न फसलों में मक्के (Maize) का प्रमुख्य स्थान है, विश्व भर मे मक्का एक महत्वपूर्ण फसल के रूप मे जाना जाता है। हमारे देश भारत मे मक्का धान एवं गेहूं के बाद सबसे महत्वपूर्ण धान्य फसल है। मक्का को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है इसे मकई तथा भुट्टा के नाम से भी जाना जाता है। मक्का की खेती अनाज तथा पशुओ की चारा दोनों के लिए किया जाता है। कई किसान ऐसे भी है जो मक्के की खेती व्यपारिक तौर पर कर रहे हैं। किसान सामान्य मक्का की खेती के अलावे बेबी कॉर्न, पॉप कॉर्न, स्वीट कॉर्न एवं गुणवता प्रोटीन युक्त मक्के की खेती कर अच्छे मुनाफे कमा रहे हैं।

मक्का का उपयोग मानव आहार के साथ-साथ कुक्कुट आहार, पशु आहार, बीज आदि के रूप मे किया जाता है तथा इसके अलावा मक्का का उपयोग मक्का तेल, साबुन, मक्के की रोटी आदि बनाने मे भी किया जाता है। मक्के से कई प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाते है जैसे कि मक्के का चुरा जिसे की कॉर्न केक (Corn Cake) के नाम से भी जाना जाता है। कॉर्न केक के अलावे मक्के से छोटे बच्चों के पौष्टिक भोजन भी बनाए जाते है। 

Maize Varieties
Maize Varieties

मक्का की खेती करने से पहले मक्का की किस्मों के बारे मे जानकारी होना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि मक्का की कई ऐसी किस्मे है जिनकी अलग-अलग पैदावार और विशेषता होती है। नीचे के सारणी मे मक्का की कुछ किस्मों के साथ उसकी पैदावार और विशेषता की जानकारी दी गई है तो आइये जानते है कि मक्का की खेती के लिए कौन-कौन से किस्मे है और इन किस्मों की क्या खासियत है।

मक्का की किस्मों की सूची (list of maize varieties)

पंत संकर मक्का-1 (Pant Shankar Makka-1) एचएम-12 (HM-12)
पंत संकर मक्का-2 (Pant Shankar Makka-2) एचएससी 1 (HSC 1)
पंत संकुल मक्का-3 (Pant Sankul Makka-3) एच क्यू पी एम-4 (HQPM-4)
पंत संकर मक्का- 4 (Pant Shankar Makka-4) एचएम-11 (HM-11)
पंत संकर मक्का-5 (Pant Shankar Makka-5) एचएम-10 (HM-10 )
पंत संकर मक्का-6 (Pant Shankar Makka-6) एच क्यू पी एम-7 (HQPM-7)
डी – 994 (D-994) एच क्यू पी एम-5 (HQPM-5)
अमर (डी-941) (Amar D-941) एचएम-8 (HM-8)
गौरव डी-931 (Gaurav D-931) एचएम-9 (HM-9)
एचएम-13 (HM-13) एच क्यू पी एम-1 (HQPM-1)
बिरसा विकास मक्का-2 (Birsa Vikas Makka-2
शक्तिमान-1 (Shaktiman-1)
बिरसा मक्का -1 (Birsa Makka-1) शक्तिमान-2 (Shaktiman-2)
पूसा कम्पोजिटट-3 (Pusa Composite-3) शक्तिमान-3 (Shaktiman-3)
पूसा कम्पोजिटट-4 (Pusa Composite-4) शक्तिमान-4 (Shaktiman-4)
जेएच-3459 (JH-3459) एचक्यूपीएम-4 (HQPM-4)
प्रकाश (जेएच 3189) Parkash (JH 3189) एचएम-4 (HM-4)
पर्ल पॉपकॉर्न (Pearl Popcorn) एचएम-5 (HM-5)
केसरी (Kesari) एचएचएम-1 (HHM-1)
जवाहर पॉप कॉर्न-11 (Jawahar Pop Corn-11) एचएचएम-2 (HHM-2)
डीएचएम 121 (DHM 121) मालवीय हाइब्रिड मक्का-2 (Malviya Hybrid Makka-2)
डीएचएम 191 (DHM 191) सीओएच (एम) 5 (COH(M) 5)
विवेक हाइब्रिड 27 (Vivek Hybrid 27) सीओएच (एम) 4 (COH(M) 4)
Maize Varieties
Maize

मक्के की बेबी कॉर्न किस्में (Maize Baby corn Varieties)

विवेक हाइब्रिड 27 (Vivek Hybrid 27), एचएम-4 (HM-4), वीएल बेबी कॉर्न-1 (VL Baby Corn-1), सीओबीसी-1 (COBC-1) आदि.

मक्के की पॉप कॉर्न किस्में (Maize Pop Corn Varieties)

शालीमार पॉप कॉर्न-1 (Shalimar Pop Corn-1), जवाहर पॉप कॉर्न-11 (Jawahar Pop Corn-11), पर्ल पॉपकॉर्न (Pearl Popcorn), वीएल एम्बर पॉप कॉर्न (VL Amber Pop Corn) आदि.

मक्के की स्वीट कॉर्न किस्में (Maize Sweet Corn Varieties)

शालीमार स्वीट कॉर्न-1 (Shalimar Sweet Corn-1), वीएल स्वीट कॉर्न हाइब्रिड-2 (VL Sweet Corn Hybrid-2), सेंट्रल मक्का वीएल स्वीट कॉर्न 1 (Central Maize VL Sweet Corn 1), एचएससी 1 (HSC 1), प्रिया स्वीट कॉर्न (Priya Sweet corn) आदि.

मक्का की किस्मों की विशेषताएं और पैदावार

बिरसा मक्का -1 यह मक्के का किस्म (makka variety) 85 दिनों मे तैयार हो जाता है इस किस्म की उपज क्षमता 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की है।

पूसा कम्पोजिटट-3 यह मक्के की मध्यम अवधि की किस्म है इसका भुट्टा लंबा तथा दाना पीला, आकर्षक एवं मोटा होता है। इस किस्म की खास बात यह है कि यह किस्म अच्छी गुणवता वाली चारा देती है एवं पकने तक इसके तने हरे ही रहते है। इस किस्म की उपज क्षमता 44 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की है।

पूसा कम्पोजिटट-4 ➢ यह मध्यम अवधि मे पकने वाली किस्म है इसकी तने मे चारे के लिए अच्छी गुणवत्ता पाई जाती है। इसका भुट्टा लंबा तथा दाना पीला, आकर्षक एवं मोटा होता है। इस किस्म की उपज क्षमता 44 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की है।

एचएम-13 ➢ इस किस्म मे 75% स्टार्च की मात्रा पाई जाती है इसकी उपज क्षमता 65-90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की है।

बिरसा विकास मक्का-2 ➢ यह मक्के की किस्म 80 दिनों मे तैयार हो जाता है इसमे प्रोटीन की मात्रा 7.5% होता है। इसकी उपज क्षमता 40-45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की है।

Maize Varieties
Maize Field

डी-941 ➢ यह मक्के की किस्म 80 से 85 दिनों मे तैयार हो जाता है इस किस्म कि प्रति हेक्टेयर जमीन से लगभग 40 से 45 क्विंटल फसल प्राप्त होता है।

प्रकाश (जेएच 3189) ➢ यह मक्के की किस्म 80 से 85 दिनों मे तैयार हो जाता है इसकी उपज क्षमता 25-30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की है। यह संकर किस्म की जल्दी तैयार होने वाली प्रजातियों में से एक है। इसकी खेती पूरे भारत में की जाती है। 

केसरी ➢ यह मक्के की किस्म 85 दिनों मे तैयार हो जाता है इसकी औसतन पैदावार 16 क्विंटल प्रति एकड़ है। इसके दाने केसरी रंग के होते हैं।

मक्का के बीज को ऑनलाइन यहाँ से ऑर्डर किया जा सकता हैंClick here

तो मुझे आशा है कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और उन तक भी मक्का के किस्मों (makka variety) के बारे मे जानकारी पहुँचाए।

यह भी पढे..

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Roof Top Gardening : जल्दी करें, छत पर फल एवं सब्जियां उगाने के लिए सरकार दे रही हैं आधा पैसा। Chhat Par Bagwani Yojana

अगर आप छत पर फल एवं सब्जियां उगाना चाहते हैं और आप शहर मे रहते हैं तो ये योजना आपके बङे काम की हैं।...

सरकार 90 % सब्सिडी पर दे रही है सिंचाई उपकरण, ऐसे उठाएं लाभ – Subsidy on Irrigation Equipment

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कि शुरुआत वर्ष 2015 मे हमारे देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई। इस योजना की...

Peanuts Benefits : क्या हैं, मूंगफली खाने के फायदें यहाँ से जाने। Mungfali Khane ke fayde in hindi

ये लोग बखूबी जानते हैं कि मूंगफली स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए काफी लाभकारी होता हैं। मूंगफली मे 45 प्रतिशत तेल की मात्रा...

Wheat Varieties : पढ़िए गेहूँ की किस्मों एवं इसकी विशेषताएं और पैदावार के बारे में। Gehu ki Kism

गेहूँ (Wheat) रबी ऋतु मे उगाई जाने वाली अनाज की महत्वपूर्ण फसल है, गेहूँ उत्पादन मे हमारे देश का प्रमुख्य स्थान है भारत मे...

मधुमक्खी पालन करके कैसे कमा सकते हैं मुनाफा – Bee keeping and Honey Processing business

मधुमक्खी पालन (Bee keeping) एक ऐसा घरेलू उधोग है जिसे हर वर्ग के किसान या व्यवसाय करने वाले लोग आसानी से कर सकते है।...

B.Sc Agriculture – Scope and Career Opportunities –Post/Qualification की पूरी जानकारी हिन्दी मे

B.Sc Agriculture के बारे में (About B.Sc Agriculture) भारत एक कृषि प्रधान देश देश है. जिसके कारण यहाँ के ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर रहते...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!